Holi 2025: जानिए 2025 mein Holi Kab Hai और इसका महत्व

holi 2025 holi kab hai holi kyu manai jati hai holi kyu manate hain

होली 2025 भारत में मनाया जाने वाला सबसे रंगीन एवं हर्षोउल्लास से भरा हुआ त्यौहार है और इसीलिए हर साल लोग इंटरनेट पर “Holi 2025 date”, “Holi kab hai”, “2025 mein Holi kab hai”, और “Holi kab hai 2025” जैसे सवाल सर्च करते हैं। यदि आप भी होली 2025 की सही तारीख और इससे जुड़ी पौराणिक कथाएँ जानना चाहते हैं, तो इस लेख में हम इन सभी प्रश्नों के उत्तर दे रहे हैं।

Holi 2025 Date: 2025 में होली कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। 2025 में होली 13 और 14 मार्च को मनाई जाएगी।

होलिका दहन – 13 मार्च 2025 (गुरुवार)
रंगों की होली – 14 मार्च 2025 (शुक्रवार)

Holi Kab Hai 2025: होली क्यों मनाई जाती है?

यूँ तो होली मनाए जाने के पीछे कई सारी कहानियां हैं किन्तु भक्त प्रह्लाद एवं उसकी बुआ की कहानी सबसे प्रचलित है आइये जानते हैं क्या है ये कहानी।

Holi 2025: होलिका दहन की कहानी

holi 2025 holika dahan kyu karte hain
Credit: The Financial Express

पुराने समय में हिरण्यकशिपु नाम का एक असुर था जो भगवान विष्णु की प्रार्थना करने वाले लोगों को दण्डित करता था किन्तु उसका पुत्र प्रह्लाद ही भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था। उसके अपने पुत्र को दंड देने के कई प्रयास किए किन्तु हर बार वह असफल ही रहा। एक दिन असुर राज ने अपनी बहन होलिका से कहा कि तुम मेरे पुत्र को अग्नि में लेकर बैठ जाओ, वरदान के कारन तुम तो जलोगी नहीं किन्तु मेरे इस कुलक्षणी पुत्र का नाश हो जाएगा।

अपने भइआ की आज्ञा का पालन करने के लिए उसने ऐसा ही किआ वह अपने भतीजे को लेकर अग्नि में बैठ गई और इधर प्रह्लाद ‘ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय’ का जप करता रहा, भगवान विष्णु की कृपा का ऐसा जादू चला कि भक्त प्रह्लाद तो बच गया किन्तु उसकी बुआ जिसे यह वरदान प्राप्त था कि वह अग्नि में कभी जलेगी नहीं वह स्वयं भसम हो गई।

तभी से लोग हर साल होलिका दहन करने लगे ये सन्देश देने के लिए बुराई पर अच्छाई की हमेशा विजय ही होती है।

2025 Mein Holi Kab Hai: होली का महत्व और परंपराएँ

holi par rang konsa rang lagae
Credit: Zee Business
  • होली का महत्व केवल रंगों से ही नहीं, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द्र और सामाजिक समरसता का त्योहार भी है।
  • होलिका दहन हमें सिखाता है कि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है।
  • यह त्योहार हमें जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्रेम और सौहार्द्र से जीने की प्रेरणा देता है।
  • होली के साथ ही वसंत ऋतु का आगमन होता है, जिससे नई फसलें तैयार होती हैं।
  • इस दिन सभी आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं।

इस लेख में हमने बताया है कि होली पर कोनसे बॉलीवुड गानों से अपने त्यौहार में चार चाँद लग जाएंगे। जानने के लिए हमारा ये लेख पढ़ें।

Holi Kab Hai 2025: होली पर विशेष व्यंजन

Holi par gujiya kaise banae
Credit: Patel Brothers

होली के दिन कई पारंपरिक मिठाइयाँ और पकवान बनाए जाते हैं, जैसे:

गुझिया
ठंडाई
पापड़ी-चाट
दही भल्ले
मालपुआ

2025 Mein Holi Kab Hai: रंगों की होली खेलने के नियम

प्राकृतिक और हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें।
पानी की बर्बादी से बचें और सूखी होली खेलने का प्रयास करें।