Diwali Rangoli Design: दिवाली पर बनाना चाहते हैं नए डिजाइन की रंगोली? तो अपनाएं ये तरीके

दिवाली (Diwali) के त्यौहार को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस त्यौहार को लेकर लोग लगभग 1 हफ्ते पहले से तैयारियों में लग जाते हैं। दीपावली के त्यौहार में लोगों को नए कपड़े, घर की साफ-सफाई, मिठाई और रंगोली बनाने तक की तैयारी करनी होती है। दीपावली के पांच दिनों के त्यौहार में रंगोली (Rangoli) बनाने को लेकर लड़कियां और महिलाएं काफी उत्साहित रहती हैं। लड़कियां और महिलाएं अपने घर पर सुबह से किस तरीके की रंगोली बनानी है? किस डिजाइन की रंगोली बनानी है? इसको लेकर काफी उत्साहित रहती हैं और ऑनलाइन नए-नए डिजाइंस सर्च करती रहती हैं। ऐसे में दीपावली पर्व पर अधिकतर घरों में मां लक्ष्मी (Ma Lakshmi) के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। जिसमें से कई लोग घर पर सुंदर रंगोली बनाने के लिए कन्फ्यूज्ड रहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस त्यौहार कैसी रंगोली बनाना होगा आपके लिए आसान…

⁠चौक रंगोली

अगर आप इस दिवाली(Diwali) रंगोली बनाना चाहते हैं और आप कंफ्यूज है कि कैसी रंगोली बनाना आपके लिए आसान होगा और जो दिखने में भी अच्छा तो ऐसे में आप चौक की रंगोली (Rangoli) बना सकते हैं। आप इंटरनेट से कोई भी आसान डिजाइन निकाल कर उसे चौक की मदद से डिज़ाइन देकर जमीन पर बना सकते हैं।

⁠फ्री हैंड

अगर आप एक अच्छे आर्टिस्ट हैं और आर्ट की कला में माहिर हैं तो आप फ्री हैंड रंगोली (Free Hand Rangoli) आसानी से बना सकते हैं। इसमें आपको कुछ नहीं करना होता है बस जिस तरह कैनवास पर कलर्स के माध्यम से कोई पिक्चर बनाई जाती है। उसी तरह बस आप अपने मनपसंद रंगोली वाली डिजाइन फर्श पर या जमीन पर बना सकते हैं।

⁠फूल से रंगोली

अगर आप कुछ कलरफुल क्रिएटिव रंगोली बनाना चाहते हैं तो फूल के रंगोली बनाना आपके लिए बेहद आसान होगा। फूलों की रंगोली कोई भी व्यक्ति आसानी से बना सकता है। इसमें आपको ज्यादा समय नहीं लगता है और यह बनने के बाद दिखने में भी काफी खूबसूरत लगती है।

⁠अल्पना रंगोली

दीपावली पूजा के लिए कई लोग चावल के आटे और पानी के पेस्ट से रंगोली बनाना पसंद करते हैं, जिसे अल्पना कहते हैं। इस रंगोली को बनाते समय सिर्फ तीन उंगलियां का इस्तेमाल करना चाहिए और दीपावली के पर्व पर अधिकांश लोग इस रंगोली को बनाते हैं।

🛍️ Save Big! Use code DHAROHAR15 to get 15% OFF on your purchase — Limited Time Only!
Shop & Save Now

⁠पानी के बर्तन पर

दीपावली खुशियों का त्यौहार है। ऐसे में कुछ लोग अपने घर पर फर्श की जगह पानी पर रंगोली बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में वह लोग पानी में रंगोली बनाते हैं। इसमें आपको एक बड़े बर्तन में आधा पानी लेकर उसे फूल से डेकोरेट करना होता है और यह देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।

⁠कैंडल से बनी रंगोली

कुछ लोग अपने समय की बचत करने के लिए कैंडल से बनी रंगोली का भी प्रयोग करते हैं। यह देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगती है। कैंडल रंगोली को आप अपने घर के दरवाजे के पास बना सकते हैं। इसके लिए आपको कलरफुल कैंडल खरीद कर अपने घर की चौखट या फर्श पर लगाना होता है और फिर उसे जला देना होता है।

3डी रंगोली

आजकल रंगोली बनाने का एक नया चलन चल पड़ा है, जिसमें लोग 3D रंगोली बनाकर दीपावली का पर्व मनाते हैं। इस तरह की रंगोली में आप मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति बना सकते हैं