होली 2025: आपकी राशि के अनुसार कौन सा गुलाल शुभ रहेगा?

holi 2025 lucky gulal color

होली का त्यौहार हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है और यदि इस त्यौहार पर हम रंग की होली खेलते समय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सही रंग का चयन कर लें तो इससे हमारी सकारात्मक ऊर्जा और बढ़ सकती है। “Holi 2025,” “Holi 2025 date,” “Holi kab hai” जैसे प्रश्नों की तलाश करने वाले लोग यह भी जानना चाहते हैं कि उनकी राशि के अनुसार कौन सा रंग शुभ रहेगा or “Holi par konsa rang lagae”। यदि आप होली के लिए सही गुलाल का चयन करना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार जानें कि कौन सा रंग आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा।

Holi Kab Hai 2025: होली 2025 की तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार, होली 2025 का पर्व 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा, जबकि होलिका दहन 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को होगा।

होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है ये जानने के लिए हमारा दूसरा आर्टिकल पढ़ें

राशि अनुसार Holi 2025 पर सही गुलाल का चयन

मेष राशि (Aries) – लाल और पीला गुलाल

Holi 2025 par mesh rashi ke log konsa rang lagae
Credit: NaiDunia.Com


मेष राशि का संबंध मंगल ग्रह से है, जो ऊर्जा और जोश का प्रतीक है। इस राशि के जातकों को लाल और पीले रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए। ये रंग जीवन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएंगे और आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) – बैंगनी और नारंगी गुलाल

Holi 2025 par vrashabh rashi ke log konsa rang ka gulal lagae
Credit: VedicFeed


वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं, जो सौंदर्य और समृद्धि के प्रतीक हैं। बैंगनी और नारंगी रंग का गुलाल आपके जीवन में शुभ सन्देश लाएगा और सौभाग्य बढ़ाएगा। यह रंग आपके संबंधों को मजबूत करने और मानसिक शांति बनाए रखने में मदद करेगा।

मिथुन राशि (Gemini) – हरा गुलाल

Holi 2025 date and time
Credit: LiveHindustan.com


मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि का प्रतीक है। इस राशि के जातकों को हरे रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए। इस से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आपके विचारों में स्पष्टता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) – गुलाबी गुलाल

holi 2025 usa date and timing
Credit: Astro Sage AI Youtube


कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है, जो भावनाओं और शांति का प्रतीक है। इस राशि के लोगों को गुलाबी रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए, जिससे जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) – नारंगी और पीला गुलाल

which color gulal for leo people
Credit: AajTak


सिंह राशि का स्वामी सूर्य है जो कि ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक है। इस राशि के लोगों के लिए नारंगी और पीला गुलाल सबसे शुभ रहेगा। यह रंग आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा और जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

कन्या राशि (Virgo) – हरा और पीला गुलाल

which color gulal for virgo people
Credit: Vedic Feed

कन्या राशि के जातकों पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है। हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। इन रंगो से होली खेलना आपको मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगा।

तुला राशि (Libra) – सफेद और गुलाबी गुलाल

tula rashi ke log konse rang ke gulal se holi khele
Credit: Hindu FAQ’s

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक हैं। सफेद और गुलाबी रंग का गुलाल आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा और जीवन में सुख-शांति बढ़ाएगा। अब क्यूंकि सफ़ेद रंग का गुलाल मिलना थोड़ा कठिन रहता है इसलिए आप सफ़ेद से मिलता जुलता रंग भी प्रयोग में ला सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – लाल और मैरून गुलाल

which color gulal for scorpion people
Credit: Navbharat times

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। लाल और मैरून रंग का गुलाल इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। यह रंग साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपके कार्यों में सफलता दिलाएगा।

धनु राशि (Sagittarius) – हरा और लाल गुलाल

holi 2025 which color gulal to play holi
Credit: Nai Dunia

धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह (बृहस्पति) हैं, जो ज्ञान और उन्नति का प्रतीक हैं। हरे और लाल रंग के गुलाल से होली खेलने से आपके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आएगी।

मकर राशि (Capricorn) – नीला और बैंगनी गुलाल

makar rashi ke log konse rang ka gulal lagae
Credit: Newstrack English

मकर राशि के जातकों पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है। नीला और बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा, जिससे करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) – बैंगनी और काला गुलाल

kumbh rashi gulal
Credit: Nai Dunia

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के लोगों को बैंगनी और गाढ़े हरे रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए, जिससे जीवन की बाधाएं दूर होंगी और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces) – पीला और हरा गुलाल

meen rashi ke log konse rang ka gulal lagae
Credit: Her Zindagi

मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि के जातकों को पीले और हरे रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।