Karwa Chauth 2024: आप इस करवा चौथ में लगा रही हैं मेंहदी? यहां देखिए कुछ बेस्ट डिजाइन

करवा चौथ को करक चतुर्थी (Karak Chaturthi) भी कहा जाता है। कार्तिक माह (Kartik Month) के दौरान मनाया जाने वाला यह त्यौहार पूर्णिमा के चौथे दिन पड़ता है। करवा चौथ पर, महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक कठोर व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन अपने पति के स्वास्थ्य, कल्याण और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। सुहागिन महिलाएं इस त्यौहार में श्रृंगार पर विशेष ध्यान देती हैं, जिसमें से एक हाथों में लगने वाली मेहंदी भी शामिल है। हाथों पर मेहंदी लगाना एक जरूरी और सदियों पुरानी परंपरा है। करवा चौथ के दौरान, बाजार मेहंदी कलाकारों से भर जाते हैं।

हाथों में लगी गहरी मेहंदी का रंग सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन महिलाओं के लिए अच्छी और सुंदर मेहंदी के डिजाइन खोज पाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप इस करवा चौथ अपने हाथों में एक बेहतरीन मेहंदी डिजाइन लगाने की सोच रही हैं और डिजाइन खोज रही हैं या डिजाइन मिलने में मुश्किल आ रही है, तो हम हमारे इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे मेहंदी के डिजाइन बताने जा रहे हैं जो इस करवा चौथ आपके हाथों में चार चांद लगा देंगे।

ये हैं कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन

1.⁠ ⁠फ्लोरल मेंहदी डिज़ाइन

फ्लोरल मेहंदी (Floral Mehendi Designs) डिजाइन नाम से ही क्लियर है, ऐसी मेहंदी में आप अपने हाथों में फ्लोरल स्टाइल का डिजाइन बनाकर उसे अट्रैक्टिव बना सकती हैं। फ्लोरल डिजाइन का इस्तेमाल सालों से मेहंदी डिजाइन (Mehendi Design) में किया जा रहा है और अगर आप करवा चौथ में मेहंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं तो फ्लोरल स्टाइल की मेहंदी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

2.⁠ ⁠अरेबिक मेंहदी डिज़ाइन

इस समय अरेबिक स्टाइल (Arabic Style) की मेहंदी का ट्रेंड काफी ज्यादा है। इस टाइप की मेहंदी के डिजाइन से आपके पूरे हाथ कवर नहीं होते हैं, लेकिन इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है। इसको लगाने के बाद आपके हाथों में यूनिक लुक आता है। अरेबिक मेहंदी डिजाइन में बड़े-बड़े मेंहदी के पेटर्न्स बनाए जाते हैं।

3.⁠ ⁠3डी हिना मेंहदी

इस तरह की मेहंदी के डिजाइन में 3D एनिमेटेड हिना मेंहदी (3D Hina Mehendi) को हाथों में लगाया जाता है। इसमें आप अपने पसंद से भी कुछ डिजाइन बनवा सकते हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन में करवा चौथ के बारे में बताने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। आजकल इसका काफी ज्यादा क्रेज भी बना हुआ है।

🛍️ Save Big! Use code DHAROHAR15 to get 15% OFF on your purchase — Limited Time Only!
Shop & Save Now

4.⁠ ⁠फुल हैंड मेंहदी डिज़ाइन

अगर आपको अपने पूरे हाथ में मेहंदी लगवानी है और अपने हाथ को भरा भरा दिखाना है तो आप फुल हैंड मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehendi Design) को ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह आपके हाथों को एक अलग लुक भी देता है।

5.⁠ ⁠मंडला आर्ट मेंहदी

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें मेहंदी लगवाने का बहुत ज्यादा शौक नहीं है तो आप मंडला आर्ट मेहंदी (Mandala Art Mehendi) डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, उससे काफी ज्यादा खूबसूरत हाथों में लगने के बाद लगती है। इसे लगवाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

6.⁠ ⁠ब्राइडल मेंहदी डिज़ाइन

ब्राइडल मेहंदी डिजाइन (Bridal Mehendi Design) उन महिलाओं के लिए काफी ज्यादा अच्छी मानी जाती है, जिनका पहला करवा चौथ होता है। ऐसी महिलाएं ब्राइडल मेहंदी लगवा सकती हैं और अपने करवा चौथ को खास बना सकती हैं