करवा चौथ( Karwa Chauth) का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास त्यौहार होता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) रखती हैं। इस दिन रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत काफी सख्त होता है। महिलाएं इस दिन माता करवा (Maa Karwa) की पूजा कर उनसे अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं।
इस दिन महिलाएं पूजा-पाठ कर कथा सुनती हैं। इस दिन माता पार्वती, शिव भगवान, विघ्नहर्ता गणेश और कार्तिकेय भगवान की पूजा की जाती है। इन सबके साथ विशेष ध्यान पूजा की थाली पर भी दिया जाता है। महिलाएं इस बात का विशेष ध्यान रखती है कि पूजा की थाली (Puja Thali) में वह सभी सामग्री अवश्य रखें, जिनका इस्तेमाल करके पूजा संपन्न की जाती है। अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो घबराइए मत हम आपको बताने जा रहे है कि पूजा की थाली के कौन कौन सी चीजें होनी चाहिए। आइए जानते हैं…
Table of Contents
करवा चौथ की थाली में रखें ये सामग्री

1. मिट्टी का करवा
करवा चौथ की पूजा में मिट्टी का करवा (Mitti ka karwa) सबसे आवश्यक सामग्री होती है। इसे आप स्वयं भी बना सकते हैं और अगर आपको यह बनाना नहीं आता है तो आप बाजार से भी ल सकते हैं। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाता है। मिट्टी का करवा लाकर इसमें चावल को पीस कर उसका घोल बना कर इसके चारों तरफ लगा दें। अगर आप मिट्टी का करवा नहीं इस्तेमाल करना चाहते तो आप पीतल से बना करवा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी बेहद शुभ माना जाता है।
2. दीपक
पूजा करने के लिए दिया जलाना जरूरी होता है, जिसके लिए जरूरी है कि आपके पास मिट्टी से बने 1-2 दीपक जरूर होने चाहिए। आप आटे के भी दिए बना सकती हैं।

3. छलनी
करवा चौथ की पूजा करने वाली महिलाएं अपने साथ एक छलनी अवश्य रखती हैं, जिसका इस्तेमाल वह चंद्रमा को देखने के बाद अपने पति को देखने के लिए करती हैं। इसे भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
4. पानी के लिए एक लोटा
महिलाएं शाम को चंद्रमा की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इसके लिए आप अपनी थाली में एक लोटा जल से भरकर जरूर रखें। इसके साथ ही थोड़ा सा पानी आप गिलास में भी रखें, जिसे पी कर ही करवा चौथ का व्रत खोलना शुभ माना जाता है।

5. कांस की तीलियां
करवा चौथ के दिन आप अपनी थाली में कांस की तीलियों को भी रखना न भूलें। कांस की तीलियां काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्हें करवा में बने छेद में लगाया जाता है। इस्तेमाल करने के बाद इन्हें वापस रख लिया जाता है।
6. फूल
चंद्र देव को चढ़ाने के लिए और माता करवा पर अर्पित करने के लिए फूल अवश्य शामिल करने चाहिए।
7. मिट्टी की डेलियां
करवा चौथ के दिन मिट्टी की पांच डेलियों को गौरी जी के रूप में पूजा जाता है। करवा चौथ की पूजा के दौरान उसका इस्तेमाल भी जरूर करें।

8. सिंदूर
आपकी थाली में सिंदूर अवश्य होना चाहिए, क्योंकि पूजा के दौरान चंद्र को सिंदूर चढ़ाया जाता है और पूजा करने के बाद पति के द्वारा पत्नी की मांग भी भरी जाती है।
9. अक्षत
चंद्र देव की पूजा करने के लिए अक्षत को जरूर शामिल करें।
10. मिठाई
चंद्र देव की पूजा और करवा माता की पूजा करने के लिए मिठाई रखना न भूलें।
इन सभी सामग्री के अलावा आप चंदन, शहद, अगरबत्ती, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, कुमकुम, गंगाजल, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, महावर, रूई, कपूर, गेहूं, हल्दी और दक्षिणा के लिए पैसे अवश्य शामिल करें