Shardiya Navratri 2024:  नवरात्रि में इन चीजों का करें दान, बनी रहेगी देवी मां की कृपा

शारदीय नवरात्रि के समय दान करना बेहद शुभ माना जाता है, इससे सकारात्मक ऊर्जा और देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Navratri 2024: इस समय पूरा देश शारदीय नवरात्रि का पर्व बना रहा है। सभी मंदिर सजे हुए हैं और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और उनसे समृद्ध और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मांगते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारदीय नवरात्रि के समय दान करना बेहद शुभ माना जाता है, इससे सकारात्मक ऊर्जा और देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान हमें किन चीजों का दान करना चाहिए।

Table of Contents

Navratri 2024

Navratri 2024: नवरात्रि में इन चीजों का करें दान

1. लाल चूड़ियां

नवरात्रि में लाल चूड़ियों का दान बेहद अच्छा माना जाता है। अष्टमी या महानवमी के दिन कन्याओं को आप लाल चूड़ियां दे सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं और महिलाओं को इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

2. केला

नवरात्रि के नौ दिनों में केले का दान बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान केले का दान करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

3. पुस्तकें

नवरात्रि के दौरान किसी पढ़ने वाले बच्चों को किताबे दें, नवरात्रि के दौरान ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में मदद करने से जीवन में कभी भी दुख का संकट नहीं आता है और मां लक्ष्मी और मां सरस्वती मां आशीर्वाद बना रहता है।

4. नवरात्रि के दौरान घी या तेल का दान करें

नवरात्रि के दौरान घी या तेल मंदिर या ज़रूरतमंद व्यक्तियों को दान करें। ऐसा करने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। 

5. श्रृंगार सामग्री

नवरात्रि में सुहागिनों को श्रृंगार की सामग्री दान करनी चाहिए। नवरात्रि में ऐसा करना बेहद अच्छा माना जाता है, क्योंकि देवी मां को श्रृंगार का सामान बेहद प्रिय है। इससे आपके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और देवी मां का आर्शीवाद प्राप्त होता है। 

6. फल

नवरात्रि में फलों का दान भी शुभ माना जाता है। अगर आप धन और स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको फल का दान जरूर करना चाहिए।

🛍️ Save Big! Use code DHAROHAR15 to get 15% OFF on your purchase — Limited Time Only!
Shop & Save Now

7. इलायची

नवरात्रि के समय इलायची दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इलायची दान करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। व्यक्ति की नौकरी और व्यापार क्षेत्रों में आ रही परेशानियां खत्म होती हैं।

8. वस्त्र

अष्टमी या फिर महानवमी में कन्या पूजन के बाद कन्याओं को वस्त्र दान करना भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता ऊर्जा नष्ट होती है और इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर परिवार पर बनी रहती है। नवरात्रि में आप सर्दियों के कपड़े, कंबल या स्कूल यूनिफॉर्म जैसी ज़रूरी चीज़ों का दान कर सकते हैं।

9. मिठाई दान करें

नवरात्रि के समय में मिठाई का दान आपको जरूर करना चाहिए। आप मिठाई या तो घर पर बना सकते हैं या फिर दुकान से खरीदकर भी मिठाई दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं।

10. नवरात्रि पर अन्न दान करें

नवरात्रि पर दान का गहरा आध्यात्मिक महत्व है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इन नौ पवित्र दिनों के दौरान गेहूं, चावल, दाल आदि अनाज का दान करना शुभ होता है। 

निष्कर्ष

नवरात्रि के नौ दिनों में दान करना भारतीय संस्कृति में बहुत पवित्र माना गया है। देवी मां के प्रति आस्था का प्रतीक यह दान व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाता है। इन दिनों में दान करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता का अंत होता है।